आजाद किसान कमेटी दोआबा का धरना जारी
आजाद किसान कमेटी दोआबा का सुतहरी रोड पर कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए लगाया धरना बुधवार को 180वें दिन में पहुंच गया।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : आजाद किसान कमेटी दोआबा का सुतहरी रोड पर कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए लगाया धरना बुधवार को 180वें दिन में पहुंच गया। प्रधान हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में किसान, मुलाजिम व मजदूर प्रतिदिन रोष जता रहे हैं। प्रधान संघा ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी कि यहां मंडी में हिमाचल प्रदेश की तरफ से कनक आ रही है। कुछ आढ़तियों व भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत द्वारा सुबह हिमाचल की कनक खरीदी जा रही है। यह चोरी छिपे जीपों के माध्यम आ रही है व जरूरी बारदाना आढ़तियों के पास पहले तैयार होता है जबकि पंजाब के किसानों के लिए बारदाने का बहाना बनाया जाता है और खराब मौसम में कनक खराब हो जाती है। संघा ने आढ़तियों व अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल की कनक को एमएसपी पर खरीदकर जो घोटाला किया जा रहा है, उसे तुरंत बंद किया जाए। इस अवसर पर कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, मंगत सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू, शिव लाल, हरदयाल सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, सुखपाल सिंह काहरी, धर्मजीत, अश्वनी कुमार व दिलबाग सिंह काहरी उपस्थित थे। कृषि सुधार कानूनों को रद कराने के लिए आगे आएं महिलाएं: बीबी सुभाष
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ बुधवार को कैप्टन करनैल सिंह पनाम की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। कुल हिद सभा के प्रादेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सचिव गुरनेक सिंह भज्जल व हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि जब तक कृषि सुधार कानून रद, एमएसपी को कानूनी दर्जा, बिजली संशोधन बिल, पराली जलाने का बिल वापस नहीं लिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जनवादी स्त्री सभा की प्रादेशिक उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू ने महिलाओं को प्रदर्शनों में कृषि सुधार कानूनों को रद करने के लिए मोर्चा खोलने का आहवान किया। इस मौके महिद्र कुमार, ब्लाक समिति सदस्य सुरिद्र कौर चूंबर, कमलजीत कौर, सोमनाथ सतनौर, महिगा राम पनाम, हवलदार चन्नन सिंह, जीत रामगढि़या, राम लुभाया, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, तरसेम सिंह गढ़शंकर, मखन सिंह मौजूद थे।