केंद्र सरकार की योजनाओं का लोग ले रहे लाभ : अविनाश खन्ना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा के देशभर में शुरू किए गए जन जागरण अभियान से जानकारी प्राप्त कर देश के बहुत से लोग केंद्र सरकार के द्वारा जन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा के देशभर में शुरू किए गए जन जागरण अभियान से जानकारी प्राप्त कर देश के बहुत से लोग केंद्र सरकार के द्वारा जन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
खन्ना ने जन जागरण अभियान के तहत सुखियाबाद में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सैकड़ों जन हितैषी योजनाएं लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने व लोगों के कारोबार को आगे बढ़ाने व किसानों को खेती में लाभ पहुंचाने वाली शुरू की हैं। इसकी देश की जनता तक पूर्ण जानकारी न होने के कारण देश के बहुत सारे लोग सरकार की इन योजनाओं से वंचित थे। भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनजागरण अभियान से देश के हर नागरिक को जानकारी के साथ इन योजनाओं का लाभ पहुंचने लगा है। खन्ना ने समूह कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं को इस अभियान के तहत हर घर तक पहुंचाए। इससे कोई भी जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता विजय अग्रवाल, गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा, डा. रमन घई, सुरिदर दीवान, एडवोकेट पीयूष खन्ना, उमेश जैन, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, मोहित संधू, गगनदीप, राजेश सूरी, सन्नी, नरेश, जसवीर सिंह, बोबी आदि उपस्थित थे।