पुरानी रंजिश में हमला किया
संवाद सहयोगीहोशियारपुर थाना सदर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घेर साथियों सहित एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:41 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी,होशियारपुर
थाना सदर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घेर साथियों सहित एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अपने बयान में चक्कसाधु के रहने वाले ओंकार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के मैदान में खेल के दौरान गुरदियाल सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। राजीनामा भी हो गया था। 18 अक्टूबर शाम को वह अपने खेत से वापस घर जा रहा था तो रास्ते में गुरदियाल सिंह ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें