Move to Jagran APP

अमित जैन बने भाजपा व्यापार सेल टांडा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी टांडा उड़मुड़ शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अनिल गोरा सदस्य पंज

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:08 PM (IST)
अमित जैन बने भाजपा व्यापार सेल टांडा के अध्यक्ष
अमित जैन बने भाजपा व्यापार सेल टांडा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अनिल गोरा सदस्य पंजाब व्यापार सेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विनायक रैना भी उपस्थित हुए। बैठक में सभी की सहमति से अमित जैन टांडा को भाजपा व्यापार सेल टांडा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर अमित जैन ने पार्टी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गोरा के कहा कि आने वाले समय में और लोग भी भाजपा में शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर संदीप खन्ना, राजा सोंधी, चरणजीत सिंह, दीपक गुलाटी, राहुल, जसविदर कौर, महेश सोबती, अमन सैनी, बाबी राजपुर, पवन ग्रोवर आदि मौजूद रहे। डा. राजकुमार सैनी बने भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष

loksabha election banner

जागरण टीम, होशियारपुर : समाजसेवी डा. राजकुमार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पूर्व पार्षद ने उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया। इस मौके पर डा. राज कुमार ने कहा कि वह पार्टी से ऊपर उठकर मोदी के समर्थक रहे हैं। मोदी के कार्यकाल में देश ने जो प्रगति की है वह अति सराहनीय है। उन्होंने तन, मन, धन से पार्टी की सेवा करने का प्रण लिया। इस मौके पर शिव सूद, विजय पठानिया, मीनू सेठी,पंडित ओमकार नाथ, हरमेश लाल शर्मा, संजू अरोड़ा भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.