Move to Jagran APP

आल इंडिया जाट महासभा ने किया कृषि सुधार कानूनों का विरोध

कृषि सुधार कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के संघर्ष में जाट महासभा लगातार किसानों के साथ डटी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 10:48 PM (IST)
आल इंडिया जाट महासभा ने किया कृषि सुधार कानूनों का विरोध
आल इंडिया जाट महासभा ने किया कृषि सुधार कानूनों का विरोध

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के संघर्ष में जाट महासभा लगातार किसानों के साथ डटी हुई है। किसान संगठन की तरफ से दिल्ली के सिघु बार्डर, टिकरी बार्डर और गाजीपुर बार्डर के साथ अन्य बार्डरों पर लगाए मोर्चे लगातार जारी रहेंगे। उक्त विचार आल इंडिया जाट महासभा के सदस्यों ने व्यक्त किए। जाट महासभा ने होशियारपुर में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पद्मश्री करतार सिंह, अजैब सिंह बोपाराय, अमरपाल सिंह काका, जसवंत सिंह चौटाला, हरविद्र सिंह संघा, जोरावर सिंह, हरमनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, परमिद्र सिंह, मुख्तयार सिंह, बलविदर सिंह कराड़ी, सुखविदर सिंह जोहल और हरपाल सिंह मौजूद रहे। जाट महासभा के नेता हरपाल सिंह हरपुरा ने बताया कि पंजाब के गांव-गांव में जाकर लोगों को किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से कृषि सुधार कानूनों को रद नहीं किया जाता तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

loksabha election banner

आल इंडिया जाट महासभा ने सदस्यों ने भगत सिंह चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द शुरू करवाए जाएंगे कुश्ती मुकाबले

जाट महासभा ने घोषणा की कि सभा द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। जो हर माह में चार बार और सप्ताह में बुधवार व वीरवार को करवाए जाएंगे। यह मुकाबले सिघु बार्डर, टिकरी बार्डर, गाजीपुर बार्डर पर करवाए जाएंगे। विजयी खिलाड़ियों को ट्रैक्टर दिया जाएगा। यह हर माह करवाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.