ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में लगया एडवेंचर कैंप
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में एडवेंचर कैंप लगाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में एडवेंचर कैंप लगाया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कैंप में जोरिग बाल, टैट, मैजिकल मेज, बर्मा ब्रिज, हारिजानटल क्रोल, शेल्टर, कमांडों क्रोल, लेजर बीम कालम, साइड फील आदि शामिल थे। इसका सारा प्रबंध स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी, प्रिसिपल, समूह स्टाफ, प्रधान अमन रावत व उनकी टीम ने किया। इस कैंप में बच्चों ने आनंद के साथ-साथ ज्ञान अर्जित किया। इस समय रावत व उनकी समूह टीम ने बच्चों को प्रत्येक गतिविधि के बारे में जानकारी दी। अंत में ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिसिपल डा. सुरेश शर्मा ने एडवेंचर कैंप की आई हुई पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस कैंप को लगाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन के साथ जोड़ा जाना था। बच्चों को पता चला कि देश के सैनिक किन किन मुश्किलों से गुजरते है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे कैंप लगाते रहेंगे।