आप ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला, नारेबाजी
आम आदमी पार्टी होशियारपुर इकाई ने शहर के घंटाघर चौक में पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के रोष में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
जेएनएन, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी होशियारपुर इकाई ने शहर के घंटाघर चौक में पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के रोष में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन की अगुआई पार्टी के शहरी इकाई के प्रधान अजय वर्मा ने की। इस अवसर पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद, कानून व्यवस्था ठीक करो और समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करो के नारे लगाए। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य उपप्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी ने कहा कि मौजूदा कैप्टन सरकार का कार्याकाल आज तक की सबसे निकम्मी सरकारों में गिना जाएगा क्योंकि, कैप्टन साहिब की निकम्मी कारगुजारियों के कारण आज पंजाब में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन हत्याएं, लूटपाट, बलात्कार की घटनाएं आम होती जा रही है। जो कि पंजाब की अमन शांति एवं आम जनता के लिए बहुत ही चिताजनक स्थिति है। मगर, बड़े दुख की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब की आम जनता आज पंजाब में कैप्टन सरकार बनाकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। आम जनता ने यह कभी नहीं सोचा था कि कैप्टन अमरिदर सिंह बतौर मुख्यमंत्री इस बार फेल साबित होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के मंत्री आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। इस अवसर पर पार्टी के समूह कार्यकर्ता साथियों ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की बहाली की मांग की। इस अवसर पर पार्टी के युवा विग के उपप्रधान यशपाल चेची, रिटायर्ड कैप्टन हरभजन सिंह, चरणजीत चन्नी, रंजीत सिंह सहोता, अजैब सिंह, शहरी युवा विग प्रधान पवन सैनी, प्रदीप सैनी, ओंकार वाली, सुखदेव सिंह सैनी, दिलीप ओहरी, चंद्र यादव, सुखदेव सिंह शेरगिल, राजेश कुमार शारदा, मेहर चंद खट्ट, राजीव सैनी आदि मौजूद थे।