Move to Jagran APP

निरंकारी सामूहिक विवाह समारोह, 99 जोड़े प्रणय सूत्र में बंधे

होशियारपुर संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित सामूहिक शादी समारोह में

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 02:57 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 02:57 AM (IST)
निरंकारी सामूहिक विवाह समारोह, 99 जोड़े प्रणय सूत्र में बंधे

संवाददाता सहयोगी, होशियारपुर

loksabha election banner

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित सामूहिक शादी समारोह में 99 जोड़े, सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज व बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति में प्रणय सूत्र में बंधे। खारघर के सिडको मैदान मुंबई में करवाए गए इस 51वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में इसका आयोजन किया गया। यह जानकारी माता सुभद्रा जी ने दी है।

उन्होंने बताया कि जहां 40 दूल्हे व 41 दुल्हनें मुंबई से हैं, वहीं 44 दूल्हे व 46 दुल्हनें महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से थीं। इसके अतिरिक्त 14 दूल्हे एवं 11 दुल्हनें देश के विभिन्न राज्यों से थे जिसमे दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और आसाम शामिल हैं। एक दूल्हा और एक दुल्हन यूएसए से थे। शिक्षा एवं पेशे की दृष्टि से 31 दूल्हे एवं 25 दुल्हनें स्नातक हैं और 5 दूल्हे एवं 11 दुल्हनें स्नातकोत्तर हैं, दूल्हों में 6 इंजीनियर, 2 एमबी शामिल हैं वहीं दुल्हनों में 2 इंजीनियर 2 डॉक्टर, 2 एमबीए शामिल हैं। समारोह का शुभारंभ निरंकारी मिशन के पारंपरिक 'जयमाला' एवं सांझा हार से हुआ। संगीत के बीच पवित्र 4 निरंकारी लांवां पढ़ा गया और हर लांवां के अंत में सद्गुरु माता जी एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा जोड़ों पर फूलों की वर्षा की गई। सद्गुरु माता स¨वदर हरदेव जी के आशीर्वचनों के साथ यह समारोह संपन्न हुआ। सद्गुरु माता जी ने जोड़ों को सेवा, सुमिरन व सत्संग करते हुए खुशहाल गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.