नेत्र जांच शिविर में 800 मरीजों की हुई जांच
संकेत बासी महंत रामाधीन दास परमहंस की याद में महंत बलदेव दास जी महाराज की अध्यक्षता में निश्शुल्क आंखों का चेकअप कैंप डेरा परमहंसबाग मंदिर फतेवाल मुकेरियां में लगाया गया।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : संकेत बासी महंत रामाधीन दास परमहंस की याद में महंत बलदेव दास जी महाराज की अध्यक्षता में निश्शुल्क आंखों का चेकअप कैंप डेरा परमहंसबाग मंदिर फतेवाल मुकेरियां में लगाया गया। इसमें डॉ. ओम प्रकाश आई इंस्टिट्यूट पठानकोट के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों का चेकअप किया। पार्षद पम्मा पहलवान ने बताया कि इस कैंप में करीब 800 मरीजों का चेकअप किया गया। इसमें से 200 मरीजों को फ्री चश्मे तथा फ्री दवाइयां दी गई। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी। उनके फ्री ऑपरेशन कर उन्हें लैंस डाले जाएंगें। इस अवसर पर डॉ. सुशील सहगल, विजय ओहर, चंद्र मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, उदय शंकर सोनू, सुनील शर्मा सोनी, सूरज डोगरा, शरनजीत वालिया, विजय सोनी, जगदीश पठानिया, कुलदीप ठाकुर, विजय ठाकुर, शिव वैद, आरडी जैन, भगवान सिंह, परवीन जैन, डॉ. इंद्रजीत, जगदीश शर्मा, परवीन शर्मा रिकू, डॉ. जगदीश सिंह, विशु कुन्द्रा, कमली शर्मा, अनूप वर्मा, एडवोकेट सूरज पराशर, मनोज शर्मा, विक्की फौजी, राहुल शर्मा, अनुभव शर्मा, विद्यासागर, साबी शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।