पति ने खींची पत्नी की अश्लील तस्वीरें देवर को दीं, वायल करने की धमकी दे मांगा दहेज
एक परिवार ने दहेज के लिए सारी हदें पार कर दीं।
संवाद सहयोगी, हरियाना: एक परिवार ने दहेज के लिए सारी हदें पार कर दीं। दहेज लोभी पति ने पत्नी की अश्लील तस्वीरें अपने भाई को दे डालीं। उसके बाद विवाहिता को यह तस्वीरें सोशल मीडिया डालने की धमकी देकर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो ससुराल परिवार ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामला हरियाना के गांव ताजपुर सोढियां का है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, ससुर, सास व देवर पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपितों की पहचान पति मनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह, ससुर बलदेव सिंह पुत्र महिदर सिंह, सास हरबंस कौर व देवर संदीप सिंह निवासी ताजपुर सोढियां के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला विवाहिता जसलीन सैनी पुत्री रघुवीर सिंह निवासी शेरपुर पक्का के बयान पर दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मनदीप सिंह के साथ अक्टूबर 2018 को हुई थी। मनदीप सिंह एनआरआइ है और स्पेन में सैटेल है। शादी के वक्त ससुराल वालों ने कहा था कि उन्हें दहेज में कुछ नहीं चाहिए और बहू शादी के बाद बेटे के साथ ही विदेश चली जाएगी, परंतु शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जसलीन ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। इसलिए ससुराल परिवार के मना करने पर भी उसके माता-पिता ने दहेज दिया था और कोई कमी नहीं रखी थी।
शादी के कुछ दिन बाद उसके पति ने इस बात पर झगड़ा शुरू कर दिया कि उसको जो सोने की चेन दी गई है वह हल्की है और उसे मोटी चेन चाहिए। उसने अपने पिता को कहा तो पिता ने उसे मोटी चेन जोकि लगभग 60 से 70 हजार रुपये की थी लेकर दे दी। जिसके बाद मनदीप ने ट्रैक्टर की मांग करनी शुरू कर दी। जिसके लिए उसके पिता ने उसके ससुराल वालों को डेढ़ लाख रुपये दिए। परंतु वह उसे और दहेज लाने के लिए तंग करते रहे। इस दौरान उन्होंने उस पर हाथ उठाना भी शुरू कर दिया। वह उसे बार-बार दहेज के लिए तंग परेशान करते थे। लेकिन वह सब कुछ सहती रही। इस दौरान ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की।
विवाहिता का आरोप है कि पति शराब का आदी है। वह उससे जानवरों जैसा व्यवहार करता रहा। वह उसे मानसिक तौर पर परेशान करता था। विवाहिता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पति के स्पेन जाने के बाद देवर करने लगा ब्लैकमेल
जसलीन ने बताया कि शादी के बाद उसका पति कुछ दिन ही इंडिया में रहा और बाद में वह स्पेन चला गया। जब उसका पति इंडिया में था तो उसने इस दौरान उसकी कुछ अश्लील फोटो खींच ली थीं। उसके पति ने उसकी फोटो उसके देवर संदीप को दे दी और उसके पति के स्पेन जाने के बाद उसका देवर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिस पर उसने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। इस दौरान जब उसके ससुराल वालों ने उससे दहेज की मांग की तो उसने उनका विरोध किया, जिसपर उसके ससुराल वालों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। पति ने विदेश जाकर बात करना कर दिया बंद
विवाहिता ने बताया कि ससुरालियों के जब जुल्म की सभी हदें पर कर दी उसने अपनी मां को सारी बात बताई और उसके परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जसलीन के बयान के आधार पर मामला दर्ज लिया है। जसलीन ने बताया कि विदेश जाने के बाद पहले तो उसका पति उससे फोन पर बात करता था पर बाद में उसने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया। जब वह अपने ससुराल परिवार से पति से बात करवाने के लिए कहती तो ससुराल वाले उसे जवाब देते कि जब मनदीप सिंह वापस आएगा तब ही बात करेगा।
जान से मारने की कोशिश की
जसलीन सैनी ने बताया कि उसने जब उसके साथ किए जा रहे जुल्मों की बात परिवार वालों को बताने की कोशिश की तो उसके ससुराल वालों ने उस धमकी देनी शुरू कर दी। ससुराल वाले उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को शिकायत दी तो वह सारी फोटो नेट पर डालकर उसे बदनाम कर देंगे। उसका देवर संदीप कहता था कि उसका भाई तो विदेश में है उसे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन वह यहां पर बदनाम हो जाएगी। वह व उसका परिवार कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगा। वह इसी डर में काफी समय उनके आगे दबी रही। जब जुल्म की हद पार हो गई और एक दिन उसके ससुराल वालों ने उसे मारने की कोशिश की तब जाकर उसने सारी बात अपने मायके परिवार को बताई।