48 घंटे में कोरोना से 11 मौतें, 916 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रबंधों के बावजूद कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। चिंता की बात यह है कि मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रबंधों के बावजूद कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। चिंता की बात यह है कि मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 48 घंटों में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 25 वर्षीय युवक भी शामिल है। इन 11 लोगों में चार महिलाएं भी शामिल है। एक साल धीमी रफ्तार में पनप रहा कोरोना फिर तेज हो रहा है। इन 11 मौतों को मिलाकर 27 दिनों में मौतों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है और 7860 नए मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसत के हिसाब से 291 लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं और हर रोज दो लोगों की मौत हो रही है। जो चिता का विषय है पर लोग समझने को तैयार नहीं है।
अब तक कोरोना से जा चुकी है 1036 लोगों की जान
48 घंटे में कोरोना के 916 नए मामले सामने आए। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1036 हो चुकी है। 25 दिनों में 39 लोगों की मौत हुई है। जबकि 7860 नए मामले सामने आए हैं, औसतन यह हर रोज 291 है। अब तक कोरोना कुल मरीजों की संख्या अब 38837 हो चुकी है। 48 घंटे में 4177 नए सैंपल लिए गए, जबकि 5307 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। कोविड-19 के आज तक लिए गए कुल सैंपलों की संख्या 1055163 हो गई। लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 1015577 सैंपल नेगेटिव, जबकि 5148 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। 1279 सेंपल इनवैलिड पाए गए हैं। इस समय एक्टिव केसों की संख्या 2955 है, जबकि ठीक होकर घर गए मरीजों की संख्या 34846 है। मरने वाले 11 लोगों में चार महिलाएं शामिल
कोरोना के कारण हुई इन 11 मौतों में चार महिलाएं और एक 25 वर्षीय युवक शामिल है। इन 48 घंटों में मरने वाले 11 लोगों की पहचान ब्लाक चक्कोवाल के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति, हरी नगर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले 72 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक भूंगा की रहने वाली 82 वर्षीय महिला, ब्लाक हाजीपुर की रहने वाली 58 वर्षीय महिला, ब्लाक बुड्डाबढ़ की रहने वाली 75 वर्षीय महिला, मुकेरियां के रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति, बुड्डाबढ़ के रहने वाले 83 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक हाजीपुर के रहने वाले 69 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक टांडा के रहने वाले 82 वर्षीय व्यक्ति, बंजरबाग के रहने वाले 25 वर्षीय युवक और गढ़शंकर की रहने वाली 60 वर्षीय महिला के रुप में हुई है। सावधानी है जरुरी
कोरोना के प्रसार को रोकना है तो प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का सख्ती से पालन करना बहुत जरुरी है। नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सिविल सर्जन डा. परमिदर कौर ने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत जरुरी है। इसका गंभीरता से पालन करें और इसे मजबूरी न समझें। इसी में सबकी भलाई है। हम सबको बाहर निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाना चाहिए, शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन से न कतराए इसकी दोनों डोज जरूर लगवाएं। पिछले 27 दिनों का कोरोना का ब्योरा
01 जनवरी-03-00
02 जनवरी-07-01
03 जनवरी-13-00
04 जनवरी-16-00
05 जनवरी-30-00
06 जनवरी-116-00
07 जनवरी-72-01
08 जनवरी-119-00
09 जनवरी-132-01
10 जनवरी-236-00
11 जनवरी-85-00
12 जनवरी-570-02
13 जनवरी-115-01
14 जनवरी-462-02
15 जनवरी-312-02
16 जनवरी-226-01
17 जनवरी-542-00
18 जनवरी-508-02
19 जनवरी-643-01
20 जनवरी-545-00
21 जनवरी-573-01
22 जनवरी-414-02
23 जनवरी-518-02
24जनवरी-446-02
25जनवरी-181-05
26 जनवरी-508-06
27 जनवरी-408-05
-कुल मरीज :7860, कुल मौतें : 39