जिला प्रधान ने दूर किए जसबीर सिंह के गिले-शिकवे
मंडल प्रधान के पद को लेकर निराश चले आ रहे जसबीर सिंह को मनाने के लिए भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने बैठक की।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : मंडल प्रधान के पद को लेकर निराश चले आ रहे जसबीर सिंह को मनाने के लिए भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने बैठक की। इस दौरान जसबीर सिंह के गिले-शिकवे दूर किए गए। जिला प्रधान ने जसवीर सिंह को यह आश्वासन दिलाया कि उन्हें पद दिया जाएगा।
पिछले दिनों कस्बा दोरांगला मंडल प्रधान की नियुक्ति को लेकर जसबीर सिंह दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन बैठक के दौरान जसबीर सिंह को यह कहकर वापस भेज दिया गया था कि जब भी मंडल प्रधान की नियुक्ति की जाएगी तो उन्हें बुला लिया जाएगा। बाद में स्वर्ण सिंह काहना को मंडल प्रधान नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद जसबीर सिंह पार्टी के इस कार्य से रूठ गए थे। जिला प्रधान बालकृष्ण मित्तल ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादार वर्करों को पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिला प्रधान एससी एसटी मोर्चा गंधर्व सिंह, नगर कौंसिल प्रधान राकेश महाजन व सुरेंद्र सिंह सोनी आदि अन्य उपस्थित थे।