नगर कीर्तन का किया स्वागत
गुरुद्वारा टाहली साहिब की संगत द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का यहां शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 04:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूडि़यां : गुरुद्वारा टाहली साहिब की संगत द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का यहां शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्र के समाज सेवक व पूर्व पार्षद राजीव सोनी द्वारा अपने साथियों अश्विनी शर्मा, कृपाल सिंह, सुरेश कुमार, भोला राजपूत, शेरा, विनोद सियाल, बिक्रमजीत सिंह सहित नगर कीर्तन का स्वागत किया। संगत को खाने पीने वाली चीजों से सेवा की गई। उसके साथ ही पालकी साहिब, पांच प्यारों व संगत प फूलों की वर्षा की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा राजीव सोनी को सिरोपा व ननकाना साहिब की तस्वीर भेंट की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें