मां वैष्णो देवी धाम दर्शन यात्रा को लेकर साप्ताहिक संकीर्तन शुरू
ज्वाला संकीर्तन मंडली बटाला की 52वीं वार्षिक मां वैष्णो देवी धाम दर्शन यात्रा को लेकर साप्ताहिक संकीर्तनों का क्रम शुरू किया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : ज्वाला संकीर्तन मंडली बटाला की 52वीं वार्षिक मां वैष्णो देवी धाम दर्शन यात्रा को लेकर साप्ताहिक संकीर्तनों का क्रम शुरू किया गया। मंडली के चेयरमैन चंद्रशेखर डोगरा और प्रधान सुदेश बंसल ने बताया कि ज्वाला संकीर्तन मंडली 51 सालों से 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चार दिन की यात्रा का आयोजन करती आ रहा है। लेकिन इस बार कोविड महामारी के चलते अब तक इस यात्रा की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं में उत्साह की कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 22 दिसंबर 2020 तक हालात सामान्य हो जाएंगे तथा उन्हें यात्रा की अनुमति मिल ही जाएगी। हम तीन बसों से यात्रा में जाएंगे। पहला संकीर्तन मंडली के सदस्य मोहन लाल पटवारी के निवास पर किया गया। इस दौरान नरेश वर्मा, किशन लाल, विनोद शर्मा, सतपाल शर्मा,राजू बावा, बंटी मल्होत्रा, शाम लाल, श्यामा, हरमेश डोगरा, रमन मल्होत्रा ने मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। मां की पावन आरती के साथ संकीर्तन संपन्न किया गया। इस मौके पर मंडली महासचिव अनील डोगरा, विजय शर्मा, वेदपाल हांडा, सोनू, अश्वनी, काला शर्मा, सुरेश अग्रवाल, सौरभ डोगरा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।