बंद घर से आधा किलो चांदी के गहने और नकदी चोरी
बंद घर का दरवाजा तोड़कर ने कमरे से नकदी और चांदी के गहने चुरा लिए गए।

जागरण संवाददाता, बटाला : बंद घर का दरवाजा तोड़कर ने कमरे से नकदी और चांदी के गहने चुरा लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी बेड़ियां मोहल्ला ने बताया कि वह अपनी सास के घर अपने परिवार के साथ रहता है। करीब चार दिन पहले उसकी सास बीमार हो गई थी। उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। घर में कोई नहीं था। मंगलवार करीब 11 बजे पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा तो समझा कि शायद अशोक कुमार अपने घर आया है। जब पड़ोसी अंदर गए तो देखा कमरों के दरवाजे खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद फोन पर अशोक कुमार को जानकारी दी गई।
अशोक कुमार ने घर आ कर देखा तो कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में पड़े हुए 25 हजार रुपये और चांदी के करीब आधा किलो गहने गायब थे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना सिटी के एसएचओ विक्रम ने बताया कि मामले की शिकायत मिल गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Edited By Jagran