कोरोना से दो की मौत, 47 नए मामले आए सामने
संवाद सहयोगीगुरदासपुर जिले में बुधवार को दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संवाद सहयोगी,गुरदासपुर
जिले में बुधवार को दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं राहत की खबर यह है कि 50 लोगों ने कोरोना पर फतेह हासिल की है। जिन्हें ठीक होने के बाद घर को भेज दिया गया। जिले में अब एक्टिव केस 251 रह गए हैं। सिविल सर्जन डा.किशन चंद ने बताया कि जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। जिनमें एक बटाला निवासी 66 बुजुर्ग महिला व दूसरा गांव दोरांगला का एक व्यक्ति है। वहीं गुरदासपुर के संत नगर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कु 47 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 31 लोगों के टेस्ट राज्य के बाहरी जिलों में हुए हैं। वहीं 12 लोगोंके टेस्ट रैंडम सैंपलिग में लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले के गुरदासपुर में 24,बटाला में 11, धारीवाल में 22,बेअंत कालेज में 13,तिब्बड़ी कैंट में एक, अमृतसर में 12, लुधियाना में पांच, जालंधर में एक,पठानकोट में एक,बठिडा में तीन, पीजीआई में एक व 33 लोगों को घरों में आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 38816 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 36896 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वहीं 733 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गईथी। 460 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। वहीं 1252 लोगों की रिपोर्ट पेंडिग हैं।