Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं से भरे पीटर रेहड़ा से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 26 घायल

अजनाला में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के पीटर रेहड़ा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:13 AM (IST)
श्रद्धालुओं से भरे पीटर रेहड़ा से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 26 घायल
श्रद्धालुओं से भरे पीटर रेहड़ा से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 26 घायल

जागरण संवाददाता, बटाला : अजनाला में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के पीटर रेहड़ा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। रविवार देर शाम को हुए हादसे में 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अमृतसर अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ चूड़ियां के पास स्थित गांव बदोवाल के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

मसीह भाईचारा बिरादारी के लोग पीटर रेहड़ा पर प्रार्थना सभा में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव भदोवाल में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीटर रेहड़ा को टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस बेखबर है। पुलिस का तर्क था कि उन्हें किसी ने हादसे की जानकारी नहीं दी। घायलों ने बताया कि वे अजनाला में स्थित गिरजाघर में रविवार को प्रार्थना सभा में भाग लेने गए थे। इस प्रार्थना सभा में उनके गांव के 26 लोगों ने शिरकत की। वे पीटर रेहड़े से लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक फरार हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिससे घायलों को सरकारी अस्पताल फतेहगढ़ चूड़ियां में भर्ती किया गया। सात की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिर है। ये हुए घायल

फतेहगढ़ चूड़ियां के निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की पहचान अजय मसीह, पम्मी, अभी, परमजीत, सैबो, किरण, वीना, पूना, मंजीत, कुरशेद, विलियम सभी निवासी गांव बदोवाल के रूप में हुई। गंभीर घायल बग्गा मसीह, भोली, जगदीश, किरण सभी निवासी बदोवाल को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया।

कोट्स

फिलहाल उन्हें इस केस के बारे कोई जानकारी नहीं है। अस्पताल से कोई सूचना नहीं दी गई। एसएचओ फतेहगढ़ चूड़िया को घायलों के बयान दर्ज करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बयान के आधार अगली कार्रवाई की जाएगी।

-बलवीर सिंह संधू, डीएसपी, फतेहगढ़ चूड़ियां।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.