किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल जताया रोष
केंद्र सरकार की ओर से तीन किसान कानूनों को रद करवाने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बेनर तले कादियां में एक विशाल ट्रैक्टर मार्च मास्टर तरलोक सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : केंद्र सरकार की ओर से तीन किसान कानूनों को रद करवाने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बेनर तले कादियां में एक विशाल ट्रैक्टर मार्च मास्टर तरलोक सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया। ट्रैक्टर मार्च कादियां सहित कई गांवों से होकर गुजरा। उन्होंने कहा कि किसान अपने मोर्चे से नहीं हटने वाले और अपनी बात मनवा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है। सरकार किसानों की ताकत को नहीं जानती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को अन्नदाताओं के सामने सरेंडर करना ही पड़ेगा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। किसानों का जत्था आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना
संवाद सहयोगी, काहनूवान : कस्बे के गांव ठक्कर संधू से किसानों का एक जत्था दिल्ली की ओर रवाना हुआ। इस दौरान अर्जुन सिंह मिंटा ने बताया कि उनके गांव व आसपास के गांवों से पहले ही कई किसान संघर्ष के लिए जा चुके हैं। सरकार को कानून रद करना ही पड़ेगा।
किसानों का चल रहा शांतिमय व अनुशासन भरा संघर्ष पूरे देश के लिए ही नहीं, बल्कि समूह विश्व के लिए मिसाल बन गया है। किसानों के सब्र व किसानों की दूर अंदेशी सोच से एक दिन सरकार को खेती बिल रद करने ही पड़ेंगे। इस मौके पर नंबरदार दलबीर सिंह, लखवीर सिंह, सुच्चा सिंह, सवरन सिंह छीना, मनजीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, हरदीप सिंह, मनजीत सिंह, प्रीतम सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।