सतगुरु महाराज दर्शन दास का जन्मदिवस समागम आज से
सचखंड नानक धाम दर्शन दरबार में सतगुरु महाराज दर्शन दास का 66वां जन्मदिवस समागम छह से आठ दिसंबर तक हो रहा है।
संवाद सहयोगी, बटाला : सचखंड नानक धाम, दर्शन दरबार में सतगुरु महाराज दर्शन दास का 66वां जन्मदिवस समागम छह से आठ दिसंबर तक हो रहा है। बाबा चरणजीत सिंह ने बताया कि हिन्दुस्तान के इस महान संत ने अपने सेवकों को देश प्रेम, आध्यात्मिक और लोक भलाई का पाठ पढ़ाते हुए समझाया कि ईश्वर एक है और उसका नूर प्रत्येक जीव में है।
यहां प्रत्येक दिन सत्संग कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से संगत आ रही है। समागम में संत, महात्मा और प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति पधार रहे हैं। समागम में मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा और फ्री दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। गरीब बच्चों को फ्री किताबों का वितरण किया जाएगा और उन्हें जरूरत के अनुसार वस्त्र भी दिए जाएंगे। हमेशा की तरह परम संत त्रिलोचन दर्शन दास जी द्वारा सच, सब्र, सिदक, विकारों की शहरादत और समाज सेवा का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रत्येक दिन नामदन की बख्शीश की जाएगी। संगत सत्संग कीर्तन में उपस्थित होकर गुरु महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस मौके पर बाबा सुरजीत सिंह, अनील खुराना, दीपक मरवाहा, सतनाम सिंह, करनैल सिंह, कश्मीर सिंह, सुमीत, कोमल, राजिदर कुमार, परमिदर सिंह, धनराज सिंह आदि मौजूद थे।