Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर केंद्रीय जेल से तीन कैदी किए रिहा

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद तीन कैदियों को रिहा किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:08 AM (IST)
प्रकाश पर्व पर केंद्रीय जेल से तीन कैदी किए रिहा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद तीन कैदियों को रिहा किया गया। राज्य सरकार के आदेश पर केंद्रीय जेल गुरदासपुर के प्रशासन ने कैदियों को रिहा किया गया। जिन कैदियों को रिहा किया गया उनके बर्ताव अच्छे थे। इस आधार पर इन्हें किया किया गया।

loksabha election banner

गुरदासपुर केंद्रीय जेल में बंद कैदी सुखविदर सिंह पुत्र सादा सिंह निवासी गांव लालोवाल कलानौर को रिहा रिहा किया गया। इसी तरह रवि कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी प्रीत नगर बटाला को रिहा किया गया। इसके अतिरिक्त जसविदर सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी श्री हरगोविदपुर को रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही इन तीनों ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन का धन्यवाद किया। भविष्य में समाज सुधार के कार्य करने की प्रेरणा ली। बड़ी राष्ट्रीय पर्व पर कैदियों को किया जाता है रिहा

जेल अधीक्षक बलकार सिंह के मुताबिक केंद्रीय जेल गुरदासपुर जेल परिसर में अच्छा बर्ताव करने वाले कैदियों की सूची राज्य सरकार तक पहुंचाती रहती है। जब भी बड़े राष्ट्रीय त्यौहार आते हैं तो इस मौके पर सरकार की ओर से ऐसे कैदियों को सजा में छूट दी जाती है या फिर इन्हें रिहा कर दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.