Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस के चुनाव में दूसरे दिन भी दिखा भारी उत्साह

जिले में चल रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरदासपुर बटाला और फतेहगढ़ चूडि़यां में चुनाव करवाए गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:11 AM (IST)
यूथ कांग्रेस के चुनाव में दूसरे दिन भी दिखा भारी उत्साह
यूथ कांग्रेस के चुनाव में दूसरे दिन भी दिखा भारी उत्साह

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : जिले में चल रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरदासपुर, बटाला और फतेहगढ़ चूडि़यां में चुनाव करवाए गए। इस दौरान गुरदासपुर में सबसे अधिक 1411 लोगों ने मतदान किया। बटाला में 669 और फतेहगढ़ चूडिय़ा में 297 लोगों ने मतदान किया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार से प्रक्रिया चल रही है, जोकि शुक्रवार तक जारी रहेगी। शनिवार को सभी पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिले के सात विधानसभा हलकों में 15585 वोटर हैं, जबकि जिला प्रधान की दौड़ में पांच लोग मैदान में हैं। प्रत्येक विधानसभा हलके में चुनाव प्रक्रिया एक एक दिन चलेगी। विधानसभा हलका गुरदासपुर में सबसे अधिक मतदाता 9130 होने के कारण इस हलके का मतदान तीनों दिन रखा गया है। शुक्रवार को आखिरी दिन गुरदासपुर के अलावा कादियां व श्रीहरगोबिदपुर हलकों में मतदान होगा।

यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान यूथ वर्करों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। वीरवार को हुए मतदान के दौरान विधानसभा हलका गुरदासपुर में 1411 लोगों ने मतदान किया। दोनों दिनों का मिलाकर गुरदासपुर का मतदान 2555 हो गया है। इसके अलावा बटाला में 669 व फतेहगढ़ चूडिय़ा में 297 लोगों ने मतदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.