कार्रवाई के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल की समाप्त
ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त कर दी।
जागरण संवाददाता, बटाला : ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पहले तीन दिन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी करने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। तीस हजारी कोर्ट (दिल्ली) में वकीलों और पुलिस में झड़प हो गई थी। पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज तथा गोली चला दी थी। इस दौरान गोली लगने से एक वकील गंभीर घायल हो गया था। ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के आदेश पर सभी वकील तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतिंदर सिंह ने बताया कि यह सच्चाई की जीत हुई है। इस दौरान बटाला की पांच अदालतों में 400 केस प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर एडवोकेट सौरभ चौधरी, अमन सोहल, बानू भस्सा, रघुबीर सिह संधू, विनोद कुमार, दीपक शर्मा, सुखमिद्र सिंह चीमा आदि उपस्थित रहे।