Move to Jagran APP

सीमावर्ती गांवों से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

सीमावर्ती गांवों के किसान का 27वां जत्था कामरेड जगजीत सिंह गोराया ने किसानों का समर्थन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM (IST)
सीमावर्ती गांवों से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना
सीमावर्ती गांवों से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

संवाद सहयोगी, कलानौर :

loksabha election banner

सीमावर्ती गांवों के किसान का 27वां जत्था कामरेड जगजीत सिंह गोराया व चेयरमैन भगवान सिंह बरीला के नेतृत्व में दिल्ली को रवाना हुआ गोराया व बरीला ने बताया कि काले कानून को रद्द करवाने के लिए सीमावर्ती गांवों से किसानों का जत्था रवाना किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज गांव रोसा पन्नवां, पैड़ूवाल, बरीला, चंदू वडाला, रुडियाणा, रहीमाबाद आदि गांवों के 40 किसान आंदोलन के लिए जत्थे के रुप में रवाना हुए। इस मौके पर प्रो. हरजीत सिंह काहलों, प्रीतम सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदीश सिंह नन्नवां, बलदेव सिंह, गुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, हरदेव सिंह, बलवंत सिंह, बलराज सिंह, सुखदेव सिंह, हरवंत सिंह, दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे।

किसानों की मांगो पर विचार करना चाहिए : सोढी

संवाद सहयोगी, बटाला : आल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय प्रधान रमेश्वर रजोरा व राष्ट्रीय सचिव गुरशरण सिंह सोढी ने नवनियुक्त किए गए राहुल गांधी ब्रिगेड के महासचिव पंजाब सुखविदर सिंह सुख उम्रपुरा ने किसानों, मजूदरों व बुद्धिजीवियों को धरने में अपने अधिकारों की खातिर बैठे 101 दिन बीत जाने पर कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाली व खुशहाली व किसानी और जवानी को 101 फीसदी उजाड़ा है। सरकारी विभागों को प्राईवेट करके और काले कानूनों को पास करके कारपोरेट घरानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार पर कोई कसर नही छोड़ी। किसानों को दुखी करने वाले केंद्र सरकार द्वारा जनता को आए दिन गैस सिलेंडर, डीजल व पेट्रोल और तेल की कीमतों को बढ़ाकर देश की जनता को परेशान कर रहे है, इस कारण अब लोग केंद्र सरकार को हराने के लिए 101 फीसद अपना मन बनाए बैठे हैं। केंद्र सरकार को किसानों की मांगो को पूरा करना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में इस देश में अनाज की कमी न होने पाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.