आवारा कुत्तों से लोग परेशान
शहर के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। नगर निगम बटाला इस गंभीर मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। शहर में आवारा कुत्ते रोज छह से सात लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बुजुर्गों व बचों पर आवारा कुत्ते सबसे ज्यादा हमला कर रहे हैं। बटाला में आवारा कुत्तों की संख्या दो हजार के करीब पहुंच गई है।
बटाला : शहर के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। नगर निगम बटाला इस गंभीर मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। शहर में आवारा कुत्ते रोज छह से सात लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बुजुर्गों व बच्चों पर आवारा कुत्ते सबसे ज्यादा हमला कर रहे हैं। बटाला में आवारा कुत्तों की संख्या दो हजार के करीब पहुंच गई है। दिसंबर माह के 26 दिनों में आवारा कुत्तों ने 103 लोगों को अपना शिकार बनाया है। आवारा कुत्ते लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। गलियों में आवारा कुत्ते पैदल व बाइक सवारों एकाएक हमला कर देते हैं। हड़बड़ी में कई बाइक सवार गिरकर घायल भी चुके हैं। शहर में लगभग दस साल से आवारा कुत्तों की नसबंदी का कोई प्रोजेक्ट नहीं शुरू किया गया था। साल के शुरुआत में नगर निगम बटाला द्वारा लोगों की शिकायतों पर पांच सात कुत्तों की नसबंदी कर अपनी पीठ थपथपा ली। कई महीनों से यह ठप पड़ा हुआ है। बच्चों व महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग काफी परेशान हो रहे हैं। प्रस्तुति : संजय तिवारी, बटाला।
कुत्तों की संख्या
--2018 में 1200 के करीब थी आवारा कुत्तों की संख्या।
--2019 में 1600 के करीब हो गई आवारा कुत्तों की संख्या।
--2020 में बटाला में 2000 के करीब हो गई है आवारा कुत्तों की संख्या। जल्द करवाई जाएगी नसबंदी
नगर निगम के कमिश्नर बलविदर सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर टेंडर की बात चल रही है। जल्द ही आवारा कुत्तों की नसबंदी करवा दी जाएगी।