गन्ना हार्वेस्टिग मशीन किसानों के लिए वरदान
पंजाब में तीसरी मुख्य फसल की गन्ने की कटाई व लोडिग की समस्याएं दिनों दिन गंभीर होती जा रही हैं।
संवाद सूत्र, काहनूवान : पंजाब में तीसरी मुख्य फसल की गन्ने की कटाई व लोडिग की समस्याएं दिनों दिन गंभीर होती जा रही हैं। बाहर से मजदूरो के नहीं आने से किसानों को गन्ने की खेती में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कुछ सूझवान किसान व पंजाब सहकारिता विभाग द्वारा गन्ने की हार्वेस्टिग करने वाली मशीनों के प्रदर्शनी ट्रायल किए जा रहे हैं।
बुधवार को किसान हरिदर सिंह रियाड़ के गांव भामड़ी फार्म हाउस पर गन्ना हार्वेस्टिग मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुदरती खेती करने वाले किसानों के अतिरिक्त गन्ना विभाग के प्रदेश सलाहकार व खेती आर्थिक आंकड़ों के माहिर गुरइकबाल सिंह काहलों ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। गुरइकबाल सिंह काहलों ने बताया कि गन्ने की खेती पूरे देश में तीसरे नंबर पर है। गन्ने की हार्वेस्टिग को लेकर किसानों को महंगी मजदूरी व गन्ना कटाई में होने वाली देरी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस क्षेत्र में गन्ने की कटाई व लोडिग के लिए मशीनें आ चुकी हैं। ये किसानों के लिए वरदान हैं। इनका किसान फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस प्रदर्शनी में शामिल होकर इन मशीनों की जानकारी लें। इस मौके पर ब्लॉाक खेतीबाड़ी अधिकारी कादियां सतनाम सिंह बाजवा, खेती अधिकारी हरमनदीप सिंह, खेती अधिकारी परमवीर कौर काहलों, डॉ. कुलदीप सिंह, किसान नेता बलविदर सिंह राजू, कमलजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह रंधावा, रछपाल सिंह, कामरेड सोहन सिंह, उत्तम सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।