Move to Jagran APP

सफल मछली पालकों ने अपने अनुभव बताए

मछली पालन विभाग ने मछली पूंग फार्म हयातनगर में विश्व फिजरीज दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 05:45 PM (IST)
सफल मछली पालकों ने अपने अनुभव बताए
सफल मछली पालकों ने अपने अनुभव बताए

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मछली पालन विभाग ने मछली पूंग फार्म हयातनगर में विश्व फिजरीज दिवस मनाया। इसमें मछली विकास एजेंसी गुरदासपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सरवन सिंह की देखरेख में जिला पठानकोट और गुरदासपुर के मछली पालकों ने भाग लिया।

loksabha election banner

विभाग के विभिन्न वक्ताओं ने अपने भाषणों में नए किसानों को नई मछली पालन तकनीक जैसे बायोफ्लेक्स, री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम और मछली का उचित प्रबंधन, आहार संबंधी जानकारी, मछली पालन व्यवसाय के लिए नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सरवन सिंह ने कहा कि विश्व फिजरीज दिवस हर साल 21 नवंबर को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री को मत्स्य संपदा योजना के विवरण और नीली क्रांति योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सफल मछली पालकों ने मछली पालन के अपने अनुभव नए मछली पालकों के साथ साझा किए। समारोह को गुरिदर सिंह वरिष्ठ मात्स्यकी अधिकारी, राजीव कुमार फार्म अधीक्षक, हरविदर सिंह, कर्मजीत कौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हीरा सिंह, परमजीत सिंह, सेवा सिंह, विनय कुमार सहित पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के लगभग 40 सफल मछली किसान और कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.