श्री ब्राह्मण भवन में भगवान शिव की कथा करवाई
श्री ब्राह्मण सभा गुरदासपुर द्वारा बटाला रोड श्री ब्राह्मण भवन में भगवान शिव की कथा के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : श्री ब्राह्मण सभा गुरदासपुर द्वारा बटाला रोड श्री ब्राह्मण भवन में भगवान शिव की कथा के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। कथा का गायन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किया गया। कथा का शुभआरंभ दीप प्रज्वलित कर विधिवत ढंग से किया गया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर के चेयरमैन रंजन शर्मा, परमिदर गिल, राजू वान वाले, अश्वनी कुमार, सुनील, केदार नाथ शर्मा, मंजुला शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित की रस्म अदा की। कथा वाचक साध्वी अणिमा भारती, साध्वी पालवी भारती, साध्वी शशि प्रभा भारती ने भगवान शिव के बारे में विस्तार से बताया। इस समय पर चन्दर शेखर, रविदर रवि, अशोक त्रिपाठी, सुरिदर कालिया, मोहिदर पाल, रोशन लाल, रमेश शर्मा, अशोक, गगन, कृष्ण बमोत्रा, रुद्र शर्मा, भारत भूषण, एडवोकेट विजय कालिया, अशोक उपस्थित थे। साध्वी अणिमा भारती द्वारा चंचुला और विधुत की कथा सुनाई गई और शिव पार्वती द्वारा अगस्त मुनि के आश्रम जाने का प्रसंग सुनाया गया। जल वितरण की सेवा बद्री नाथ, कृष्णा मूर्ति, मुकेश शर्मा, धर्म पाल, शाम लाल, ने श्रद्धा से निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।