गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में लगाया राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 552 प्रार्थियों का चयन
गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर में वीरवार का राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर में वीरवार का राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया, जिसमें 15 कंपनियों समेत जिले के अलग अलग इंडस्ट्रियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छठे राज्य स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने ऑनलाइन किया। इस दौरान डीसी मोहम्मद इशफाक, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एमडी मोहित महाजन व जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह मौजूद थे। मेले में 740 नौजवान लड़के-लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें से 522 नौजवानों को अलग अलग कंपनियों ने नौकरियों के लिए चयनित किया। जिनमें से 386 लड़के व 136 लड़कियां है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें