श्री राम तलाई मंदिर में निशुल्क योग क्लास की शुरुआत
21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले योग दिवस बारे शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरोग्य भारती बटाला के संयोजक एवं रवि शंकर के शिष्य योग गुरु शक्ति हांडा ने श्री राम तलाई मंदिर परिसर में निशुल्क योग क्लास की शुरुआत की है।
संवाद सूत्र, बटाला : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले योग दिवस बारे शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरोग्य भारती बटाला के संयोजक एवं रवि शंकर के शिष्य योग गुरु शक्ति हांडा ने श्री राम तलाई मंदिर परिसर में निशुल्क योग क्लास की शुरुआत की है। योग गुरु शक्ति हांडा ने बताया कि रोजाना सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक योग की क्लास लगेगी। इसमें योग करने के इच्छुक व्यक्ति बिना कोई शुल्क दिए रोजाना भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने साथ अपना मैट अथवा दरी साथ लानी होगी। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति अथवा महिला इस योग क्लास में सम्मिलित हो सकता है।
उन्होंने वज्रासन के बारे में बताया कि वज्र का अर्थ होता है कठोर और दूसरा यह कि इंद्र के एक शस्त्र का नाम वज्र था। इस आसन से पैरों की जांघें मजबूत होती हैं। शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। पाचन क्रिया के लिए यह बहुत लाभदायक है। भोजन के बाद इसी आसन में कुछ देर बैठना चाहिए। यह टांगों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। घुटनों में दर्द, सर्जरी, या हर्नियां होने की स्थिति में यह आसन न करें। वज्रासन के लाभ
इस आसन से शरीर मजबूत और स्थिर बनता है। इससे रीढ की हड्डी और कंधे सीधे होते हैं। इससे शरीर में रक्त संचार समरस होता है। इस प्रकार शिरा के रक्त को धमनी के रक्त में बदलने का रोग नहीं हो पाता। यही एकमात्र ऐसा आसन है, जिसे आप खाना खाकर भी कर सकते हैं। इससे भोजन आसानी से पचता है। यह टांगों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। शरीर को सुडौल बनाए रखता है। उच्च रक्तचाप कम होता है। वजन कम करने में मददगार है। अपच, गैस, कब्ज इत्यादि विकारों को दूर करता है।