राशन कार्ड काटे जाने के विरोध में किया चक्का जाम
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मेन चौक दोरांगला में चक्का जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मेन चौक दोरांगला में चक्का जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व रणबीर सिंह डुगरी, सुखदेव सिंह, बाबा करनैल सिंह, सुखविदर सिंह ने किया।
रणबीर सिंह ने कहा कि गांव दोरांगला के मजदूरों के राशन कार्ड काटने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द राशन कार्ड बहाल किए जाएं, नहीं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों के राशन कार्ड काट रही है, जबकि अमीरों को राशन मिल रहा है। इस मौके पर महिदर सिंह, निर्मल सिंह, सुच्चा सिंह, राम मूर्ति, लव कुमार, रोहल कुमार, बलदेव सिंह, सर्बजीत सिंह, तरसेम सिंह, रछपाल सिंह, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।