मारपीट कर उतारी पगड़ी
मारपीट करके पगड़ी उतारने व खींचातानी करने के आरोप में थाना दोरांगला की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 02:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, दोरांगला : मारपीट करके पगड़ी उतारने व खींचातानी करने के आरोप में थाना दोरांगला की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरदयाल सिंह निवासी गाहलड़ी ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर पर था। इसी दौरान महिदर पाल सिंह निवासी कौंटा, लखविदर सिंह, बख्शीश सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों समेत उनके घर में घुसे। उन्होंने आते ही थप्पड़ मारकर उसकी पगड़ी उतार दी। उसकी खींचातनी भी की। उसने बताया कि 2005 में उसके बेटे की शादी बलजिदर कौर पुत्री बावा सिंह के साथ हुई थी। उनकी आपस में तकरारबाजी होने के चलते अदालत में तलाक का केस चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें