सिख यूथ आफ पंजाब ने कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली रैली
सिख यूथ आफ पंजाब की ओर से भारत सरकार के कृषि कानूनों व दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानोंनौजवानों की रिहाई के लिए गुरदासपुर व काहनूवान में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, काहनूवान
सिख यूथ आफ पंजाब की ओर से भारत सरकार के कृषि कानूनों व दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों,नौजवानों की रिहाई के लिए गुरदासपुर व काहनूवान में मोटरसाइकिल रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान दीप सिद्धू, नवदीप कौर,रणजीत सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर भी रैली में उठाए हुए थे।
सिख यूथ आफ पंजाब के प्रधान परमजीत सिंह मंड ने कहा कि भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान संगठन संसद का घेराव करने का प्रोग्राम बनाने की सोच रहे हैं। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं से अपील की कि वह नौजवानों को साथ लेकर चलें। इस मौके पर गुरनाम सिंह, सुखजिदर सिंह, दलजिदर सिंह, परविदर सिंह, जसविदर सिंह, जतिदरबीर सिंह आदि उपस्थित थे। किसान यूनियनों का दूरा जत्था दिल्ली रवाना
इधर, किसान संघर्ष कमेटी अर्बन अस्टेट बटाला दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों के लिए दूसरी बार गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधक कमेटियों और संगतों के सहयोग के साथ किसानों के लिए आवश्यक वस्तुओं के साथ दूसरा जत्था जत्थेदार सुखवंत सिंह की अध्यक्षता में रवाना हुआ। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक मनबीर सिंह रंधावा, रूपिदर सिंह शामपुरा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगो को नकार रही है व किसानों द्वारा संघर्ष को लगातार तेज किया जा रहा है। इस मौके पर रूपिदर सिंह, एसडीओ बलदेव सिंह, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, राना बाजवा, मैनेजर अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दें सहयोग : छोटेपुर कृषि काले कानून को रद करवाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां किसान मोर्चा का सहयोग करें। अपना पंजाब पार्टी के प्रधान और पूर्व मंत्री जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि हर वर्ग के लिए घातक इस कानून को रद करवाने के लिए अलग अलग राज्यों के किसान व आम लोग पूरे जज्बे से किसान आंदोलन में डटे हुए हैं। पंजाब के लोग देश की स्वतंत्रता व सीमाओं की रक्षा के लिए शहादत व हरी क्रांति लाने में हमेशा अग्रणी पंजाब के शूरवीरों ने हर क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा किया है। सीएम कैप्टन भी बोल रहे केंद्र भी भाषा : बब्बेहाली
शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान व पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह के उस बयान को बेहद मंदभागा बताया है,जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों को डेढ़ से दो साल तक रोकने की वकालत करते हुए किसानों को संघर्ष वापस लेने के लिए कहा है। बब्बेहाली ने कहा कि कैप्टन कह रहे हैं कि वह कानूनों पर कुछ महीनों की रोक की बात मान लेने व संघर्ष का रास्ता छोड़कर अफना कृषि का काम संभालें। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष की हिमायत करते हुए कैप्टन भी केंद्र की मोदी सरकार वाली बोली बोलने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने की जंग लड़ रहे हैं तथा अकाली दल ने शुरू से ही उनके संघर्ष की हिमायत की है तथा किसानों के साथ खड़ा है।