ब्राह्मणों की भलाई के लिए सभा करेगी कार्य : पराशर
श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की बैठक बहरामपुर रोड स्थित ब्राह्मण सभा कार्यालय में सभा के यूथ ¨वग पंजाब प्रधान डॉ. सोनू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान देवी दयाल पराशर का सभा के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की बैठक बहरामपुर रोड स्थित ब्राह्मण सभा कार्यालय में सभा के यूथ ¨वग पंजाब प्रधान डॉ. सोनू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान देवी दयाल पराशर का सभा के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
पंजाब प्रधान देवी दयाल पराशर ने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा का बस एक ही उद्देश्य है गरीब व जरूरतमंदो की सेवा करना, लेकिन यह तभी संभव होगा अगर सभी एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि हमें किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे तो लोग भी हमें मान-सम्मान देंगे। आज ब्राह्मण सभा के कार्यो के चलते सभा के सदस्यों को राजनीतिक पार्टिया, धर्मिक संस्थाएं व अन्य संगठन पूरा मान-सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे काम खत्म नही हुए, बल्कि बहुत से काम बाकि है। डा. सोनू शर्मा के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से वह जरुरतमंदो की सेवा कर सभा को ऊंचाईयों की मंजिल की ओर अग्रसर कर रहे है, वैसे ही सभी को उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वह डा. सोनू शर्मा का पूरा साथ दें। अपने कार्य को आगे भी रखेंगे जारी-डा. सोनू शर्मा
डा. सोनू शर्मा ने पंजाब प्रधान देवी दयाल पराशर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी अपने कार्य को जारी रखते हुए जरुरतमंदो की सेवा के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे। सभा की तरफ से जो भी स्कीमें चलाई जाएगी। ब्राह्मण सभा यूथ ¨वग की नियुक्तियां
इस मौके पर प्रधान देवी दयाल पराशर ने श्री ब्राह्मण सभा यूथ ¨वग की नियुक्तियां की, जिसमें अनूप शर्मा को श्री ब्राह्मण सभा यूथ ¨वग का जिला वाईस प्रधान, द¨वदर शर्मा को दीनानगर का ब्लाक प्रधान, राकेश शर्मा को जिला प्रचारक, कपिल शर्मा को जिला वाईस चेयरमैन और अमनदीप शर्मा को जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मेहनत व लग्न के साथ निभाएंगे। इस मौके पर डा. हरिदेव अग्निहोत्री, श्री ब्राह्मण सभा यूथ ¨वग के पंजाब वाईस प्रधान नरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पंजाब चेयरमैन मुकेश शर्मा, पठानकोट के जिलाध्यक्ष डा. अशोक, अमृतसर के जिलाध्यक्ष न¨रदर शर्मा, फिरोजपुर के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पटियाला के जिलाध्यक्ष युवराज शर्मा, लुधियाना से एडवोकेट विजय शर्मा, जिला चेयरमैन वेद प्रकाश, डा. पवन अग्निहोत्री, विजय शर्मा, अजय शर्मा, हरिकृष्ण गोईंदगढ़, भुपेंद्र शर्मा, नितिन शर्मा, जो¨गदर पाल शर्मा, रमेश शर्मा, देवराज, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, संदीप शर्मा, हरीश शर्मा, तरलोक शर्मा, मंगल शर्मा, गौरव शर्मा, अशीष शर्मा, सौरव शर्मा, राकेश शर्मा, आदि उपस्थित थे।