संक्रांति पर श्री राम तलाई मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे
संक्रांति के पर्व पर बुधवार सुबह श्री राम तलाई मंदिर में रुद्राभिषेक और महा आरती के बाद श्री राम तलाई मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : संक्रांति के पर्व पर बुधवार सुबह श्री राम तलाई मंदिर में रुद्राभिषेक और महा आरती के बाद श्री राम तलाई मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के भजनों का गायन कर सर्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर के महंत गुड्डू बाबा ने संक्रांति के महत्व का वर्णन करते हुए सूर्य भगवान की दिशा और उनके कन्या राशि के प्रवेश काल बारे विस्तार से बताया। मौके पर श्री राम तलाई मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और अग्रवाल कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण महाजन, शक्ति हांडा, पवन जुल्का, सतपाल हरीश अग्रवाल, तिलक राज, करण कुमार, बिशन दास ढल, सुमित भारद्वाज तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। ट्रस्ट की ओर से भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसाद भी बांटा गया।