प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दुकानदारों ने लगाया लंगर
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमाववाड़ा चौक के दुकानदारों ने लंगर लगाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमाववाड़ा चौक के दुकानदारों ने लंगर लगाया। इस मौके पर जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। दुकानदारों ने एडवोकेट पाहड़ा का स्वागत किया।
एडवोकेट पाहड़ा ने कहा कि ऐसे ही हम सभी को मिलजुल कर अपने गुरुओं के प्रकाश पर्व मनाने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने श्री गुरु रविदास जी की जीवनी संबंधी उपस्थिति को अवगत भी करवाया। एडवोकेट पाहड़ा ने संगत में लंगर भी वितरित किया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रंजू शर्मा भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें