Move to Jagran APP

आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में दिया धरना

शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब संगठन मंत्री राजा वालिया के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन सिविल लाइन में धरना देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 07:19 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में दिया धरना
आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में दिया धरना

संवाद सहयोगी, बटाला : शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब संगठन मंत्री राजा वालिया के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन सिविल लाइन में धरना देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान राजा वालिया ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गुरदासपुर रोड पर पैसे के लेन देने का झगड़ा चल रहा था। उसे देखकर शिवसेना का वर्कर शंकर पुत्र जसपाल सिंह निवासी गुरु नानक नगर उन्हें छुड़वाने हेतु गया कि इतने में एक गुट के नौजवान ने पिस्तोल से शंकर पर गोली चला दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

loksabha election banner

राजा वालिया ने बताया कि शंकर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत चिताजनक होने कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। राजा वालिया ने कहा कि चाहे पुलिस द्वारा शिव सेना वर्कर पर गोली चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, परंतु काफी दिन गुजर जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके चलते शिव सैनिकों में पुलिस प्रशासन प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली से दुखी होकर सोमवार शिवसेना हिंदुस्तान को पुलिस स्टेशन सिविल लाइन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक यह धरना जारी रहेगा।

दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन सिविल लाइन के एसएचओ अमरीक सिंह ने राजा वालिया व शिव सैनिकों को आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा तीन दिनों के भीतर गोली चलाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस पर शिव सैनिकों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर नंद सरूप जिलाध्यक्ष, तीर्थ राम सन्नी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप महासचिव, सोनू मान पुलिस जिला अध्यक्ष, अनिल अरोड़ा, नवीन कुमार, अभय शर्मा, सिकंदर भट्टी, जतिन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, साहिल शर्मा, अजय शर्मा, मोनू शंकर, निखिल अरोड़ा, साहिल ढिल्लो, जंगी सिंह, रमन कुमार, प्रिस शर्मा, राजन शर्मा आदि उपस्थित थे। राजा वालिया व एसएचओ में हुई बहस

बता दें कि सोमवार को गोली चलाने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर शिव सेना हिन्दोस्तान पंजाब के संगठन मंत्री राजा वालिया अपने साथियों के सहित थाना सिविल लाईन में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जब एसएचओ अमरीक सिंह राजा वालिया से बात करने आए तो उन दोनों की आपसी बहस हो गई। राजा वालिया ने कहा कि पुलिस का आरोपितों के साथ बहुत प्यार है इसलिए उन्हें गिरफ्तार नही किया जा रहा है। वहीं एसएचओ ने कहा कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। राजा वालिया ने सिविल लाइन एसएचओ के सामने आरोप लगाते हुए कहा कहा कि पुलिस इतनी भ्रष्ट हो गई है कि बटाला में नशा कारोबार पर नकेल नही डाल पा रही है, वही एसएचओ ने कहा कि नशे पर काबू पाने की कार्रवाई जारी है और उन्होंनें नशा कारोबार करने वाले आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं राजा वालिया ने जबाव देते हुए कहा कि अभी भी नशा बेचा जा रहा है, पुलिस मेरे साथ चले मैं नशा आपको दिलवाता हूं। वहीं पुलिस चुप हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.