शिव कुमार बटालवी का जन्मदिवस मनाया
बिरहा के सुल्तान और पंजाबी मां बोली के लाडले शायर शिव कुमार बटालवी का 83वां जन्म दिवस मंगलवार को बटाला वासियों और शिव प्रेमियों की तरफ से पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : बिरहा के सुल्तान और पंजाबी मां बोली के लाडले शायर शिव कुमार बटालवी का 83वां जन्म दिवस मंगलवार को बटाला वासियों और शिव प्रेमियों की तरफ से पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। जिला लोक संपर्क दफ्तर में किए प्रभावशाली प्रोग्राम में बटाला शहर के लोगों ने जन्म दिवस के मौके पर शिव कुमार बटालवी को याद किया। केक काटकर व गीत बोलकर बटालवी का जन्म दिवस मनाया। सिटीजन फोरम के प्रधान प्रो.सुखवंत सिंह ने कहा कि शिव कुमार बटालवी सभी पंजाबियों का मान है। सबसे मान वाली बात यह है कि शिव कुमार बटालवी बटाला शहर के साथ संबंध रखते हैं। इस मौके पर सुखवंत सिंह गिल, विनोद सचदेवा, लोक संपर्क अफसर बटाला इंद्रजीत सिंह बाजवा, मनमोहन कपूर, नीलम महाजन, व अन्य मौजूद थे।