गीतों में नशे से दूर रहने का दिया संदेश
सुखजिदर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में चेयरमैन सविदर सिंह गिल की अध्यक्षता में नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सुखजिदर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में चेयरमैन सविदर सिंह गिल की अध्यक्षता में नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में पहुंचे डीएसपी (सिटी) सुखपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से बचने व उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के दौरान एसएचओ मक्खन सिंह ने भी अपने विचार सांझे किए। एएसआइ सुभाष सूफी ने नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए आगाह किया। वहीं उन्होंने अपने गीतों से बुराईयों की रोकथाम के लिए संदेश दिया। सांझ केद्र के इंचार्ज जसवंत सिंह व सांझ केंद्र कंप्यूटर आप्रेटर रविदर कौर ने हेल्प लाईन नंबर 100, 112 व 181 व शक्ति एप के बारे में रोशनी डाली। सेमिनार में एडिशनल एसएचओ सदर जतिदरपाल सिंह व कॉलेज के प्रिसिपल राजबीर सोहल, जगदीप सिंह, सतवंत सिंह आदि उपस्थित थे।