कराटे चैंपियनशिप में सक्षम ने जीता सिल्वर
डीएवी सेंट्रल स्कूल के सक्षम शर्मा ने छठीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी बटाला : डीएवी सेंट्रल स्कूल के सक्षम शर्मा ने छठीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रिसिपल अनीता मेहरा ने बताया कि खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने अमृतसर में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इससे पहले भी सक्षम कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है। इस उपलब्धि पर प्रिसिपल अनीता मेहरा ने खिलाड़ी व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिसिपल अनीता मेहरा ने खिलाड़ी सक्षम शर्मा को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डीपीई विपन पूरी, सुखदेव राज ,राजवंत कौर, पारस आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें