सेवानिवृत्त सैनिक भी कृषि सुधार कानून के विरोध में : कैप्टन सुखविदर
कृषि सुधार कानून के विरोध में धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 03:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : कृषि सुधार कानून के विरोध में धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं सेवानिवृत्त सैनिकों में भी सरकार के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। ये बातें सेवानिवृत्त कैप्टन व पूर्व सरपंच सुखविदर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सैनिक किसान विरोधी बिल का कड़ा विरोध जताते हैं। देश का अन्नदाता कहलाने वाला पंजाब का किसान आगामी दिन में इस बिल की चक्की में पिस जाएगा। पंजाब के किसान व मजदूर वर्ग को बचाने की जरूरत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें