ब्राह्मण सभा ने नई नियुक्तियां कर धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब का साथ देने का लिया संकल्प
ईसाई मिशनरियों द्वारा हिदू और सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अपने मूल धर्म से विमुख करवा कर ईसाई बनाने के विरोध में साधु-संतों ने माघी पर्व पर धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब का गठन किया।

संवाद सूत्र, बटाला : ईसाई मिशनरियों द्वारा हिदू और सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अपने मूल धर्म से विमुख करवा कर ईसाई बनाने के विरोध में साधु-संतों ने माघी पर्व पर धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब का गठन किया। इसके अंतर्गत युद्ध स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को धर्म परिवर्तन नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में इस हस्ताक्षर अभियान की कापियां पंजाब के गवर्नर को देकर पंजाब में भी दूसरे भाजपा शासित प्रदेशों की तरह धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कानून बनाने की मांग की जाएगी। इस सिलसिलेवार कड़ी से जुड़ते हुए रविवार सुबह ब्राह्मण सभा युवा विग की मासिक मीटिग चेयरमैन अमृत पराशर और अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में हुई।
इस मीटिग के दौरान ब्राह्मण युवा विग को और मजबूत करने के उद्देश्य से रूबी शर्मा और विशाल शर्मा को विग का सरपरस्त नियुक्त किया गया। वही कई वर्षो से समाज के कमजोर वर्ग की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने वाले लकी शर्मा को युवा विग का कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। इसका भगवान श्री परशुराम जी के जयकारों के बीच सभा के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
चेयरमैन महंत अमित पराशर और अध्यक्ष विकास शर्मा ने यहां अपने ब्राह्मण बंधुओं की समस्याओं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए हर प्रकार का सहयोग करने की घोषणा की। वही हिदू समाज में ईसाई मिशनरियों द्वारा घात लगाकर धर्म परिवर्तन करवाने पर भी चिता प्रकट करते हुए धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब का साथ देने का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक लोगों को अपने धर्म के महत्व बारे समझाने और धर्म परिवर्तन रुकवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राजेश जोशी अजय शर्मा, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा, लकी शर्मा, राघव शर्मा, रोहित शर्मा, इत्यादि उपस्थित थे।
Edited By Jagran