Move to Jagran APP

राजन गोयल उपाध्यक्ष और शिव प्रसाद युवा मोर्चा के जिला प्रधान बने

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता के मार्गदर्शन के बाद जिलाअध्यक्ष परमिदर सिंह गिल द्वारा राजन गोयल को जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिला प्रधान के पद पर शिव प्रसाद की नियुक्ति की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST)
राजन गोयल उपाध्यक्ष और शिव प्रसाद युवा मोर्चा के जिला प्रधान बने
राजन गोयल उपाध्यक्ष और शिव प्रसाद युवा मोर्चा के जिला प्रधान बने

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता के मार्गदर्शन के बाद जिलाअध्यक्ष परमिदर सिंह गिल द्वारा राजन गोयल को जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिला प्रधान के पद पर शिव प्रसाद की नियुक्ति की घोषणा की गई।

loksabha election banner

भाजपा जिलाअध्यक्ष ने कहा कि राजन गोयल और शिव प्रसाद की मेहनती और ईमानदार छवि के कारण पार्टी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। परमिदर सिंह गिल ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि शिव प्रसाद के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला गुरदासपुर के युवाओं में पार्टी के आधार को मजबूत करेगा। इस मौके पर राजन गोयल और शिव प्रसाद ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी हाईकमान और जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.