सीएम आज सहकारी चीनी मिल बटाला को अपग्रेड करने का नींव पत्थर रखेंगे
पंजाब सरकार द्वारा 20 नवंबर को सहकारी चीनी मिल बटाला में 68वां राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा।
संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब सरकार द्वारा 20 नवंबर को सहकारी चीनी मिल बटाला में 68वां राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।
इस संबंध में बटाला सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन सुखविदर सिंह काहलों ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहकारी चीनी मिल बटाला में नए शुगर प्लांट 3500 टीसीडी क्षमता को 5000 टीसीडी तक बढ़ाने समेत 14 मेगावाट को-जनरेशन प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखेंगे। पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किया जा रहा प्रोजेक्ट समूह बटाला इलाके के किसानों और गन्ना उत्पादकों के लिए वरदान साबित होगा। चेयरमैन काहलों ने बताया कि शुगर मिल में यह राज्य स्तरीय समागम के दौरान सहकारिता सप्ताह संबंधी प्रोग्राम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के खेती माहिरों द्वारा किसानों को गन्ने की खेती और नई किस्मों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सहकारिता लहर को और मजबूत करने के लिए भी माहिरों द्वारा किसानों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिदर सिंह बाजवा द्वारा किसानों को संबोधन किया जाएगा। उन्होंने इलाके किसानों को अपील की कि वह राज्य स्तरीय समागम में शिरकत की।