लोक इंसाफ पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
लोक इंसाफ पार्टी की ओर से गांधी चौंक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : लोक इंसाफ पार्टी की ओर से गांधी चौंक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर बटाला के प्रभारी विजय त्रेहन ने कहा कि लोग पहले से ही बढ़ती हुई महंगाई से परेशान थे और अब केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की दरों में बढ़ोतरी के साथ गरीबों का दिन-प्रतिदिन गला घोंटा जा रहा है। त्रेहन ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार उन किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है, जो हमारे देश के अन्नदाता हैं और केंद्र सरकार अपने मांगों को पूरा नही कर रही है,जिसके चलते लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नोरबाजी भी की गई। उन्होंने कहा कि यह विरोध उन लोगों के लिए भी है, जो सरकार का समर्थन कर रहे है और तेल व गैस की बढ़ती कीमतों की अनदेखी कर रहे है। इस अवसर पर भगवंत सिंह सिविल डिवीजन के अध्यक्ष, मुखवंत सिंह बसरा सिविल डिवीजन के उपाध्यक्ष, शमी कुमार बटाला शहर अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।