Move to Jagran APP

बच्चों से पटाखों के बिना दीवाली मनाने की अपील

सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन सोसायटी गुरदासपुर की तरफ से दीपावली के शुभ अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने तथा इको फ्रेंडली दीवाली के मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 05:47 PM (IST)
बच्चों से पटाखों के बिना दीवाली मनाने की अपील
बच्चों से पटाखों के बिना दीवाली मनाने की अपील

संवाद सहयोगी, दीनानगर : सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन सोसायटी गुरदासपुर की तरफ से दीपावली के शुभ अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने तथा इको फ्रेंडली दीवाली के मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

इसमें पर्यावरण संरक्षण समाज के अध्यक्ष प्रेम खोसला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ जगदीश राज अरोड़ा, पुरुषोत्तम लाल, बलकार सिंह ने और इंद्रजीत सिंह बाजवा ने शिरकत की। सर्वप्रथम सरस्वती माता जी की प्रतिमा के आगे पावन ज्योति प्रज्वलित की गई। अतिथियों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने तथा प्रदूषण मुक्त करने के विषय पर अपने अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रेम खोसला ने अपने बहुत सुंदर विचारों के द्वारा सभी को पर्यावरण के संबंधी जानकारी देते हुए प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि यदि हमें अपने जीवन को स्वस्थ बनाए रखना है तो हमें यह शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। जगदीश राज अरोड़ा इंद्रजीत सिंह बाजवा बलकार सिंह और पुरुषोत्तम लाल ने भी बारी-बारी अपने विचार पेश किए। इसमें उन्होंने बताया कि हमें इको फ्रेंडली दीपावली मनाने चाहिए। उन्होंने पटाखों के बिना दीपावली मनाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इसी के साथ-साथ उन्होंने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने के लिए भी बच्चों को बच्चों को बड़ों को अनुरोध किया कि प्लास्टिक से बनी थैली हो तथा वस्तु को नकारा जाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की सलाह भी दी।

इसके बाद स्कूल की मेधावी छात्राओं ने भी इन विषयों के ऊपर भाषण दिया। इसमें आठवीं कक्षा की छात्र प्रिया ने से नो टू क्रैकर्स ,अमानत ने इको फ्रेंडली दीपावली और अंबिका ने नो सिगल यूज प्लास्टिक के विषयों पर भाषण दिया। अतिथियों के द्वारा इन छात्राओं को सम्मानित भी गया किया गया। प्रिसिपल उपमा महाजन ने सभी का धन्यवाद करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.