पावरकाम के कर्मचारियों ने सफाई करने के बाद लगाए पौधे
दूषित हो रहा पर्यावरण बड़ी चिता का विषय बना हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 03:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर: दूषित हो रहा पर्यावरण बड़ी चिता का विषय बना हुआ है। मानव और पशु पक्षियों को जीवित रखने के लिए आक्सीजन की बड़ी जरुरत है। इसके लिए मानूसन के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। उक्त विचार पावरकाम की सब डिवीजन कोटली सूरत मल्ली के एसडीओ कुलदीप सिंह ने व्यक्त किए।
एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पावरकाम के अधिकारियों की ओर से सब डिवीजन के चारो तरफ सफाई करने के बाद अलग-अलग प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इसमें फलदार, छायादार व सजावटी पौधे शामिल हैं। पौधे लगाने से हवा और पानी शुद्ध नसीब होगा। इस मौके पर रजिदर कुमार भारद्वाज, गुरचरण सिंह, पर्सन सिंह, रणजीत सिंह, अनिल कुमार, जसपाल सिंह गुरविदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें