नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय गुरदासपुर ने लगाए पौधे
नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय गुरदासपुर की ओर से स्वच्छ भारत अभियान और गंदगी मुक्त भारत अभियान आठ से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 02:43 PM (IST)
संस, बटाला : नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय गुरदासपुर की ओर से स्वच्छ भारत अभियान और गंदगी मुक्त भारत अभियान आठ से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय गुरदासपुर के कोआर्डिनेटर अलका रावत और रोहित के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान और गंदगी मुक्त भारत अभियान के ब्लॉक इंचार्ज संदीप कुमार ने नीम के पौधे लगाए। ब्लॉक इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान और गंदगी मुक्त भारत अभियान चल रहा है। हम सबको मिलकर इस अभियान में शामिल होना चाहिए व ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें