शहीद भगत पार्क में छायादार पौधे लगाए
शहीद भगत सिंह पार्क फतेहगढ़ चूड़ियां में लेखक हरपाल सिंह नागरा ने अपने जन्मदिवस पर पंजाब योगा क्लब के सहयोग से पौधे लगाए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 05:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां : शहीद भगत सिंह पार्क फतेहगढ़ चूड़ियां में लेखक हरपाल सिंह नागरा ने अपने जन्मदिवस पर पंजाब योगा क्लब के सहयोग से पौधे लगाए। क्लब के प्रधान प्रिसिपल हरपाल सिंह नागरा ने बताया कि इस पार्क में छायादार, फूलदार व फलदार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधे हमें सिर्फ छाया, फल या फूल ही नहीं देते, बल्कि दूषित पर्यावरण को साफ करने में हमारी मदद करते हैं। इस मौके पर क्लब के महासिचव व पूर्व नगर कौंसिलर गुरजिदर सिंह मल्ली, सतीश कुमार, रमेश कुमार सोनी, मनिदर सिंह नागरा, रजिदरपाल सिंह, मनदीप सिंह, प्रेम सिंह, मनिदर सिंह, डॉ. बलविदर सिंह बंदेशा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें