पवन ब्लॉक दीनानगर के प्रधान और गगन उप प्रधान बने
शिवसेना शेर-ए-हिद ने पंजाब उप प्रधान निशान व जिला चेयरमैन राजेश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक के गांव अलड़पिडी में नई नियुक्तियां की।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शिवसेना शेर-ए-हिद ने पंजाब उप प्रधान निशान व जिला चेयरमैन राजेश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक के गांव अलड़पिडी में नई नियुक्तियां की। इसमें जिला प्रधान चंद्र प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने पवन को ब्लॉक दीनानगर का प्रधान और गगन को उप प्रधान बनाया।
जिला प्रधान चंद्र प्रकाश ने कहा कि जब पूरे भारत के अलावा पंजाब में कोरोना के मरीज कम थे तो केंद्र सरकार व पंजाब सरकार ने लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया। लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं तो सरकार लॉकडाउन करने की बजाए अनलॉक किया हुआ है। इससे साबित होता है कि सरकारों को जनता की जान की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर को सरकार तक उनकी आवा•ा को पहुंचाने के लिए मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर गगन, राजन, पवन, अमन, राहुल आदि उपस्थित थे।