महर्षि दयानंद सरस्वती के बलिदान उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के बलिदान उत्सव तथा स्वामी सर्वानंद जी के निर्वाण उत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर दीनानगर की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : महर्षि दयानंद सरस्वती जी के बलिदान उत्सव तथा स्वामी सर्वानंद जी के निर्वाण उत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर दीनानगर की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता दयानंद मठ दीनानगर के अध्यक्ष स्वामी सदानंद जी ने की।
आर्य समाज मंदिर दीनानगर के प्रधान श्री प्रेम भारत तथा प्रिसिपल अजमेर सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई यह शोभायात्रा दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर एसएसआइएमटी में समाप्त हुई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी सदानंद जी द्वारा गुबारे छोड़कर किया गया। इसमें दीनानगर की लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया। इसमें शांति देवी आर्य महिला कालेज, एसएसएम कालेज, स्वामी सर्वानंद कालेज आफ एजुकेशन, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर दयानंद इंटरनेशनल स्कूल घरोटा एसएसएम स्कूल झंगी, सुमित्रा देवी आर्य स्कूल, स्वामी सर्वानंद स्कूल मराड़ा डीजी खान स्कूल, स्वामी सर्वानंद गुरुकुल के विद्यार्थी तथा उनके अध्यापक उपस्थित हुए। यह शोभायात्रा आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के जयघोष करती हुई आगे बढ़ती जा रही थी। इस शोभायात्रा में वेद वाहन, एनसीसी के कैडेट्स, घुड़सवार तथा विभिन्न स्कूलों का बैंड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस दौरान लोगों को वेद का महत्व बताया गया। स्वामी दयानंद तथा स्वामी सर्वानंद जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में आर्य जनों को अवगत कराया गया। आर्य समाज के प्रधान श्री प्रेम भारत ने बताया की इस उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर दीनानगर में 29 अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक वेद प्रचार सप्ताह मनाया जा रहा है। उसमें रात्रि आठ बजे से दस बजे तक आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर आर्य समाज के महामंत्री श्री अरुण विज, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन ईश्वर भल्ला, भारतेंदु ओहरी, प्रिसिपल जीआर महाजन, बीपी ओहरी, दिनेश शास्त्री, बलविदर शास्त्री, रघुनाथ सिंह, मास्टर प्रेम, सुधांशु, संदीप आर्य, किशोर शास्त्री, दिनेश सिंह मनोहर लाल रमन शर्मा तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।